बागियों से बिगड़ा भाजपा और कांग्रेस का चुनावी गणित,कांग्रेस के चार बागी चुनाव

भोपाल,मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेसी से बागी बनकर चुनाव लड़ने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी। इस चुनाव में बागियों ने काफी अहम भूमिका का निर्वाह किया। कई प्रत्याशियों को हराने में वह सफल रहे।जो बागी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं,उसमें सुसनेर से कांग्रेस के बागी विक्रम सिंह राणा ने अपनी जीत दर्ज कराई है।भगवानपुरा में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार केदार डावर ने भाजपा के जमुना सिंह सोलंकी को हराकर विजयश्री प्राप्त की है। बारासिवनी में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होंने वर्तमान विधायक योगेंद्र निर्मल को हरा दिया।वही मुख्यमंत्री के साले संजय मसानी को कांग्रेस की टिकट पर चौथे नंबर पर धकेल दिया।कांग्रेस के बागी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने मंत्री अर्चना चिटनीस को 5000 से ज्यादा मतों से हरा दिया।उल्लेखनीय है, सुरेंद्र कांग्रेस के बागी उम्मीदवार हैं। उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव में जीत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *