मीका सिंह को दुबई पुलिस ने छोड़ा,अबुधाबी पंहुचे,कोर्ट में होंगे पेश

दुबई, बॉलीबुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह पर 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने यौन शोषण के आरोप लगाए। जिसके बाद दुबई पुलिस ने गुरुवार सुबह मीका को हिरासत में लिया था। लेकिन अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने बताया कि सिंगर को गुरुवार रात को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया था। उन्होंने कहा, उन्हें गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अबू धाबी ले जाया गया। हमें गुरुवार शाम 5 बजे के करीब इस बारे में पता चला। हमने अपनी एक टीम उनके पास भेजी और अधिकारियों से बातचीत की। रात को 11.30 बजे मीका को पुलिस कस्टडी से रिहा किया गया। आज वे कोर्ट में पेश होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऐसे मामलों में केस की जांच पूरी होने तक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है। मीका ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए एक वकील को हायर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *