लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में सर्वाधिक मांग राजस्थान में रही। वहीं योगी ने मध्य प्रदेश में जहां 17 जनसभाएं की, जबकि छत्तीसगढ़ में 19, तेलंगाना में 8 और राजस्थान में 26 जनसभाएं की।मुख्यमंत्री योगी ने जहां चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में कुल 70 जनसभाएं कीं, वहीं राजस्थान में उनकी जनसभाओं की मांग ज्यादा होने के कारण सर्वाधिक कुल 26 जनसभाएं हुई। इन आंकड़ों से साफ है कि योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े स्टारक प्रचारक बनकर उभरे हैं।
वहीं योगी की जनसभाओं में उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने से भाजपा के प्रत्याशी काफी उत्साहित भी रहे। इन चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में योगी की लोकप्रियता उस समय देखने को मिली जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सार्वजनिक मंच पर योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी जहां भी जिस राज्य में पहुंचे, वहां विपक्ष को ललकारने में नहीं चूके। तेलंगाना में जहां उन्होंने विपक्ष को ललकारते हुए कहा कि यदि भाजपा सत्ता में यहां आयी तो जैसे यूपी में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयाग और अयोध्या हुआ, वैसे ही यहां के शहरों का नाम बदला जायेगा। योगी के इस बयान से वहां ओवैसी बंधुओं में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसी तरह योगी जब मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों में कांग्रेस को ललकारने की मुद्रा में थे तो कई कांग्रेस के नेता जवाब देने के लिए सक्रिय रहे। योगी के इसी अंदाज पर मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसी तरह योगी राजस्थान में भी अपने भाषण से लोगों को खींचने में सफल रहे। योगी की इसी अदा पर लोग रीझते रहे और भाजपा अपने चुनावी प्रचार में सफल रही। भाजपा ने योगी को दूसरे प्रदेशों में भी लगातार रैलियों के लिए प्रेरित करके श्रोताओं को खींचने का कार्य किया।
सबसे बड़े स्टार प्रचारक बन कर उभरे योगी आदित्यनाथ, की कुल 70 रैलियां