अहमदाबाद, देश के सबसे बड़े व्यवसायी मुकेश अंबानी के घर उनकी पुत्री ईशा अंबानी की शादी की रश्में शुरू हो गई हैं. आगामी 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी का कार्ड लेकर अंबानी परिवार आज उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिला स्थित शक्तिपीठ अंबाजी पहुंचा. जहां अंबाजी के दर्शन कर उनके चरणों में अंबानी परिवार पुत्री ईशा की शादी का कार्ड अर्पण किया| अंबाजी के दर्शन करने अंबानी परिवार हेलीकॉप्टर से दांता पहुंचा, जहां उसका फूलों से स्वागत किया गया. दांता से अंबाजी मंदिर पहुंचे अंबानी परिवार ने अंबाजी की पूजा-अर्चना और आरती की तथा पुत्री की शादी का कार्ड अर्पण किया.
गौरतलब है मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अपने दोस्त आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में अपने घर एंटीलिया में 7 फेरे लेंगी| आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं. फिलहाल वो पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं| बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे| पहला हेल्थकेयर स्टार्ट अप था, जिसका नाम पीरामल ई स्वास्थ्य था. उनका दूसरा स्टार्ट अप रिएल इस्टेट का था, जिसका नाम पीरामल रिएलटी था. अब दोनों पीरामल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं.
अंबानी परिवार ने पुत्री की शादी का कार्ड अंबाजी को अर्पण किया