जयपुर,राजस्थान भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है, इसमें बेरोजगारों को रिझाने के लिए 5 हजार भत्ता देने का वादा किया गया है। सत्ताधारी भाजपा ने मंगलवार को संकल्प पत्र के नाम से इसे जनता के सामने पेश किया। ज्ञात हो कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा के तमाम नेता इस दौरान मौजूद रहे। राजे ने कहा कि हमने रोजगार का वादा पूरा किया, 2.25 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। इसी दौरान अरुण जेटली ने कहा कि देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है। भाजपा ने अपने 2013 के घोषणापत्र के 81 प्रतिशत वादों को पूरा किया, 665 बिंदुओं में से 630 पर काम पूरा हुआ या कार्रवाई चल रही है। घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं को 5000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया।
राजस्थान भाजपा का घोषणा पत्र जारी, बेरोजगारों को रिझाने 5 हजार भत्ता देने का वादा