भाजपा राज्यों के सीएम भ्रष्ट, अब बदलाव की आंधी -राहुल

टीकमगढ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज टीकमगढ़ की सभा में कहा कि मेरा मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम सभी जगह चुनावी दौरा हो रहा है। बदलाव की आंधी है, सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।श्री गांधी ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां हर प्रदेश में इनका सीएम भ्रष्ट है। आप सभी याद करें, जब प्रदेश में सूखा पड़ा था, हजारों करोड़ रूपये यूपीए सरकार ने सूखा राहत के लिये मध्यप्रदेश को दिया था। यह किसानों को नहीं मिला, मुख्यमंत्री के चहेतों को मिला। आज किसानों को मंडी से भगा दिया जाता है। उनकी फसल कम दाम पर बिकती है। जुमले वाले प्रधानमंत्री कहते नहीं थकते थे कि फसलों की दो गुनी कीमत दिलवायेंगे। कहां गयी दोगुनी कीमत। किसकी जेब मंे गयी? अनिल अंबानी और नीरव मोदी की जेब में गयी। अब मोदी जी चैकीदार और भ्रष्टाचार की बात नहीं करते। पूरे विश्व में क्रूड आयल सस्ता हो गया, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होता जाता है। रसोई गैस के दाम यूपीए सरकार के समय 450 रूपये थे जो अब दोगुने होकर 950 रूपये हो गये। राहुल गांधी ने आव्हान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दीजिये। पिछले 15 साल बहुत समय बर्बाद हुआ आपका। अब प्रदेश में सरकार बदलने का काम करना है। सभी कार्यकर्ता एक-एक पोलिंग बूथ को जीतकर लायें। भाजपा के लोग नफरत, क्रोध और झूठ बोलते हैं। आप सभी लोगों को प्यार से जोड़ने का काम करो। नफरत की बात नहीं करें। उन्हांेने उन सभी मुद्दों पर अपनी बात कही जो कि पूर्व कि सभाओं में कही थीं। इनमें राफेल, नोटबंदी, भ्रष्टाचार, युवाओं को रोजगार, चैकीदार, 15-15 लाख आयेंगे, काला धन वापस आयेगा, जैसे सभी मुद्दे शामिल थे। उनके समक्ष विभिन्न पार्टियों के लगभग 150 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हर वर्ग परेशान है। झूठ और लूट की सरकार है। आगामी 28 नवंबर को प्रजातंत्र का उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *