उज्जैन,कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों को डराकर राज करना चाहती है लेकिन अल्पसंख्यकों ने नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का राज देखा है। अब अल्पसंख्यक कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं है। इस चुनाव मे कांग्रेस की घट्टिया विधानसभा से करारी शिकस्त होना तय है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने घट्टिया विधानसभा के ताजपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री अजित बौरासी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश कर रही है। इस बार भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल का चौका लगाने वाले हैं। कांग्रेस ने हिंदू और मुस्लिम को बांटने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि अगर 90 फ़ीसदी मुस्लिम लोगों का वोट उन्हें नहीं मिला तो वे हार जाएंगे। कमलनाथ का यह वीडियो हार का कबूलनामा है। आज ताजपुर में अल्पसंख्यकों की भीड़ ने स्पष्ट संकेत दी है, अबकी बार प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी 200 पार हो जाएगी। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिमजनों को कभी भी लाभ नहीं पहुंचाया है, केवल उनके नाम पर सियासत की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मैं कांग्रेस शासनकाल में यहॉ आया था तब सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, इस बात का पता ही नहीं चलता था।
ताजपुर में भी मनेगा जश्न : शाहनवाज