मुंबई, रुपए की शुरुआत आज गुरुवार के कारोबारी दिन शानदार बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 31 पैसे मजबूती के साथ 71.14 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन भी रुपए में मजबूती देखने को मिली थी और डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 71.45 के स्तर पर बंद हुआ था। उधर, विदेशी बाजारों में सोने की चाल सुस्त नजर आ रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,227.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी करीब 0.5 फीसदी टूटकर 14.5 डॉलर के नीचे कारोबार कर रही है। वहीं कच्चे तेल में नरमी का माहौल नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.5 फीसदी फिसलकर 63.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 54.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
रुपया 31 पैसे बढ़ा, 71.14 पर खुला, सोने की चाल सुस्त, क्रूड में नरमी