भोपाल,राजधानी कि लोकायूक्त पुलिस ने राजधानी के ही ऐशबाग थाने के एएसआई को चौराहे पर तीस हजार कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। आरोपी एएसआई द्वारा एक मामले मे फरियादी के भतीजे को आरोपी न बनाये जाने के ऐवज मे एक लाख रुपये कि मांग कि जा रही थी। लोकायुक्त अधिकारियो ने बताया कि निजामुददीन कॉलोनी मे रहने वाले फरियादी नासिर अली द्वारा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय चार दिन पहले लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसका भाई सादिक अली और पिता जफर अली के खिलाफ थाना ऐशबाग में दर्ज एक मामले मे उसके भतीजे को भी आरोपी बना कर शामिल करने और धारा बढ़ाने की धमकी देकर थाना ऐशबाग का एएसआई शिवलाल सोलंकी उनसे एक लाख रुपए की मांग कर रहा है, शिकायत करते हुए फरियादी ने यह भी बताया कि रकम न देने पर एएसआई शिवलाल द्वारा जांच के आधार पर उसके भतीजे को भी आरोपी बनाने के साथ ही मामले मे धाराये बढाकर सभी को जेल भेजने कि धमकी भी दे रहा है। फरियादी कि शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत कि शुरुआती जांच की गई जिसमे एएसआई शिवलाल द्वारा रिश्वत मांगने कि बात सही जाये जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथो दबोचने के लिये योजना बनाई। योजना बनाते हुए लोकायुक्त टीम ने फरियादी कि आरोपी एएसआई से रकम के लेनदेन ओर एक लाख कि जगह कम रकम दिये जाने को लेकर बातची कराई। बातचीत मे आरोपी एएसआई ने उससे तीस हजार देने कि बात कही जिसे देने के लिये तैयार होने पर शिवलाल ने उसे भोपाल टॉकीज चौराह पर रकम लेकर बुलाया। जैसै ही शाम करीब चार बजे रकम लेकर चौराहे पर पहुंचे फरियादी से वहॉ मौजूद एएसआई शिवलाल ने उससे रकम अपने कब्जे मे ली तभी चौराहे पर पहले से ही जाल बिछाये बैठी लोकायूक्त टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया। टीम ने आरोपी एएसआई से रिश्वत मे ली गई रकम जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला दर्ज और शुरुआती कार्यवाही के बाद टीम ने उसे जमानत पर छोड दिया।
एएसआई चौराहे पर ही ले रहा था तीस हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा