बिहार में पुलिस से भिड़े कुशवाहा के समर्थक, संघर्ष में कई घायल

पटना, बिहार के पटना में उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों और पुलिस के बीच संघर्ष में लाठी चार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई। इस दौरान आस-पास खड़े लोग भी चपेट में आ गए और उन्हें भी चोटें आई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से कुशवाहा को […]

मारुति प्लांट गुजरात शिफ्ट करने का षड़यंत्र रच रही है भाजपा: कांग्रेस

गुरुग्राम,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा से मारुति कंपनी को गुजरात शिफ्ट करने का षड़यंत्र रच रही है। भाजपा को हरियाणा के बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा भाजपा सिर्फ 12 उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सुरेजवाला शनिवार को गुरुग्राम के सोहना […]

भाजपा की जीत से ही रामराज्य साकार होगा – योगी

रायपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार छत्तीसगढ़ आये। योगी आदित्यनाथ ने लोरमी, मुंगेली, साजा एवं कवर्धा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के गृहजिले कवर्धा की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि डाॅ. रमन सिंह सिर्फ छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के नाम से […]

तीन तलाक पर हिंदी में अनुवाद वाली कुरान बांटेगी भाजपा

मेरठ,भारतीय जनता पार्टी हिंदी अनुवाद वाली कुरान शरीफ आम मुसलमानों में बांटेगी। पार्टी का मानना है कि अरबी में होने के कारण बड़े पैमाने पर कुरान का असल मतलब आम मुसलमान नहीं समझ पा रहा। हिंदी को ज्यादातर लोग पढ़े हुए हैं, इसलिए कुरान के अनुवाद को पढ़कर सही जानकारी इस मुद्दे पर हासिल कर […]

… हम तिजोरी की चाबी जनता को सौंपना चाहते हैं-राहुल

कांकेर,चुनावी शोरगुल बंद होने के आज आखिरी दिन राहुल गांधी ने चारामा में आमसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश का चौकीदार अब भ्रष्टाचार, रोजगार और किसानों की बात नहीं करते। राहुल ने कहा- मैं 14 सालों से राजनीति में हूं। कभी झूठे वादे नहीं किए। मैं जो कहता हूं वो करके […]

प्रचार के आखिरी दिन शाह-रमन का रोड शो, कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास की गति को रोकना चाह रही-शाह

राजनांदगांव, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज राजनांदगांव विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पक्ष में राजनांदगांव शहर में रोड शो किया। पुराने गंज चौक से रैली की शुरुआत हुई, रैली के आगे पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य,ढोल नगाडे बज रहे थे ,सांसद अभिषेक सिंह अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ […]

…अब गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, समाज के हर तबके से मिले

राजनांदगांव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करुणा शुक्ला, के लिए वोट मांगे,उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कई वर्गों के लोगों से भी भेंट की। उन्होंने शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, युवाओं, फुटकर व्यापारियों के साथ साथ सतनाम समाज की प्रमुख मिनीमाता की प्रतिमा […]

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का प्रचार थमा,12 को मतदान, सुदूर क्षेत्रों में हेलीकाप्टर से मतदान दल रवाना

रायपुर,छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान थम गया। इसके साथ ही मतदान वाले क्षेत्रों में चुनावी शोरगुल अब सुनाई नहीं देगा और घर-घर जाकर प्रचार शुरू हो गया है .राज्य के बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र की 18 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर सोमवार को मतदान होगा।पहले चरण के मतदान के लिए […]

बागियों पर कांग्रेस का मंथन शुरू,दिग्विजय ने संभाला मोर्चा कई प्रत्याशी वापस ले सकतें हैं नामांकन

भोपाल, नामांकन फॉर्म जमा होने के बाद अब कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए प्लान तैयार किया है। मप्र कांग्रेस के समन्वयक दिग्विजय सिंह दागियों को मनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर चुके हैं। शनिवार को वचन पत्र जारी करने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने तुरंत ही यह काम संभाल लिया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कमरे […]

5 दिन में मोदी की MP में होंगी 10 रैलियां, 16 को ग्वालियर से करेंगे शुरुआत

भोपाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हो रहे विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। इस बीच, मध्यप्रदेश के सियासी अखाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से धुंआधार प्रचार करने आ रहे हैं। हालाकि सूत्रों का कहना है कि मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मोदी उस व्यापक पैमाने पर चुनाव प्रचार […]