भोपाल,भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान में आज पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना हुए और भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में संपर्क करने निकले नेताओं के कारण आज भोपाल में उत्सव जैसा वातावरण निर्मित हो गया। संपर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सुझाव भी मांगे गए।
विशेष संपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागसेवनिया क्षेत्र के साकेत नगर मंडल, राकेश सिंह वार्ड 82 के कोलार मंडल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे पंचशील मंडल के भीम नगर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत अवधपुरी मंडल के बरखेड़ा पठानी,प्रभात झा अग्रसेन मंडल के शहीद नगर, कैलाश विजयवर्गीय अरेरा मंडल के साईबाबा नगर, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया चैक मंडल के मंगलवारा, विक्रम वर्मा शाहजानाबाद मंडल के शाॅपिंग काॅप्लेक्स, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे स्टेशन मंडल के सुभाष काॅलोनी क्षेत्र,नंदकुमार सिंह बसस्टेण्ड मंडल के इब्राहिमपुरा,फग्गन सिंह कुलस्ते नेहरू नगर मंडल के अंबेडकर नगर, नरोत्तम मिश्रा संत हिरदराम मंडल के बैरागढ़,राजेन्द्र शुक्ल बरखेड़ी मंडल के दुर्गा चैक, भूपेन्द्रसिंह तात्याटोपे मंडल के बाणगंगा क्षेत्र,लालसिंह आर्य अयोध्या नगर मंडल के एफ सेक्टर, लता ऐलकर इंद्रपुरी मंडल के सतनामी नगर, रामकृष्ण कुसमरिया गांधी नगर मंडल के सीटीओ वार्ड एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह सुभाष मंडल के आचार्य नरेंद्र देव नगर पहुंचे और संपर्क अभियान में भाग लिया।
भाजपा कार्यालय से बाहर आये घर-घर घूम कर पसीना बहाया