LS 2019 में सपा-बसपा के बीच हर हाल में होगा गठबंधन

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा सन 2019 का लोकसभा चुनाव सपा और बसपा साथ मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों दलों के गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी। अखिलेश यादव एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ से सैफई पहुंचे। सैफई में परिवार से मिलने के बाद उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। इसी दौरान अखिलेश ने इंटरमीडिएट में इटावा में टॉप करने वाली वीर प्रताप सिंह की पुत्री शाम्भवी चौहान और औरेया जिला टॉप करने वाली छात्रा आर्या त्रिपाठी के न आने पर उसके पिता सुधीर त्रिपाठी को लैपटॉप भेंट किया। इस दौरान सपा अखिलेश ने बाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सारे वादे भूल गई है। यहां तक कि उन्होंने छात्रों को लैपटॉप भी वितरित नहीं किए, जबकि सत्ता में नहीं होते हुए भी सपा मेधावी छात्रों को लैपटॉप दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *