रायपुर,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया की पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कल 30 अक्टूबर को इंडिगो की नियमित विमान सेवा से सुबह 10.15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। वह दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। रात्रि 7.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कल आएंगे पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय