बिलासपुर,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भरपूर मुखालफत करेंगे किन्तु गांधी परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। जोगी ने चुनाव लड़ने के बारे में पहले मंच से कहा कि वे मरवाही से चुनाव लड़ेंगे और बाद में कहा कि उनका और रेणु जोगी का चुनाव लड़ना अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि न उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीदा है न ही उनकी पत्नी रेणु जोगी ने। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति ने ये फॉर्म खरीदा है। जोगी ने कहा कि बिना आलाकमान के टिकट घोषणा के फॉर्म खरीदने का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले कहा जा रहा था कि रेणु जोगी के नाम से कोटा सीट के लिए जनता कांग्रेस से पर्चा खरीदा गया है। हालांकि रेणु जोगी के अपने पति की पार्टी से लड़ने की चर्चा तो काफी समय से थी, लेकिन उन्हें कहीं न कहीं यह उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे देगी।
जोगी कांग्रेस को खूब भला-बुरा बोलेंगे पर गांधी परिवार के खिलाफ मुंह नहीं खोलेंगे