टेस्ट के बाद अब टी-20 टीम से भी बाहर हुए मोहम्मद आमिर

दुबई,पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की श्रृखला हेतु अपनी टीम का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टीम में जगह नहीं दिया है। एशिया कप में खराब प्रदर्शन के चलते आमिर को पहले टेस्ट टीम से बाहर किया गया था और अब उन्हें टी-20 टीम में भी जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृखला का पहला मैच 24 अक्टूबर को आबुधाबी में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा 26 और तीसरा 28 अक्टूबर को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस श्रृखला के लिए पाकिस्तान ने टीम में नए चेहरे के रुप में बायें हाथ के तेज गेंदबाज वकास मकसूद को मौका दिया हैं। मकसूद को घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का यह फल प्राप्त हुआ हैं। वह अभी 30 साल के हैं और उन्होंने अपने करियर में 19 टी-20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।
अनुभवी मोहम्मद हफीज की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज में 18वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था और उन्होंने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया था। हफीज के अलावा चोटिल इमाद वसीम भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
टीम इस प्रकार है : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तल्लात, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शानवारी, हसन अली, इमाद वासीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *