अजमेर,नेशनल हाईवे पर गुरुवार को ट्रक और ट्राले में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रक और ट्राले में टक्कर हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रक में कैमिकल लदा हुआ था। हादसा इतना तेज था कि ट्रक में आग लग गई। टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक में बैठा कोई भी शख्स बाहर नहीं निकल सका। इस हादसे में तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाडिय़ों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।