छतरपुर,अचानक सामने से टैक्सी आ जाने के कारण ट्रक ड्राईवर विचलित हो उठा उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में न केवल टैक्सी में सवार लोग बाल-बाल बच गए बल्कि ट्रक ड्राईवर और क्लीनर भी सुरक्षित हैं। करीब 12 घंटे हाईवे में यह ट्रक फंसा रहा जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यातायात व्यवस्था की भी पोल खुलती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1635 बस स्टेण्ड की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे जवाहर रोड में पंजाब नेशनल बैंक के सामने विपरीत दिशा से टैक्सी ट्रक के सामने आ गई जिसे बचाने में ट्रक डिवाईडर से टकराने के साथ ही लगे बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे उसका आगे का पहिया टूट गया। हालांकि बड़ा हादसा बच गया। हाईवे में हुई घटना के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर आए पुलिस बल ने यातायात को सामान्य करने की कोशिश की। चूंकि ट्रक क्रेन से नहीं ले जाया गया था इसलिए 12 घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित हुआ।
इनका कहना-
भारी वाहनें को शहर के बाहर रूकवाया गया है। वहीं ट्रक को निकलवाने के प्रयास किए गए हैं। चूंकि रास्ता एक ही है इसलिए यातायात का दबाव होना स्वाभाविक है।
पूर्णिमा मिश्रा, यातायात प्रभारी, छतरपुर
सुबह 5 बजे डिवाईडर से टकराया ट्रक, शाम तक हाईवे रहा बाधित