कोयले की कमी,रद्द करना पड़ी कई पैसेंजर ट्रेनें,चलाई जाएँगी कोयले से लदी मालगाड़ियां

जबलपुर,कई थर्मल पावर प्लांटस में कोयले की किल्लत आ गई है। इस किल्लत के पीछे कोयले के परिवहन में देरी बताई जा रही है। कोयले से भरी मालगाड़ियों की आवाजाही में पैसेंजर ट्रेन दिक्कत खड़ी कर रही हैं। कोयला ढुलाई संकट के मद्देनज़र कोयले की मालगाडिय़ों के त्वरित व निर्बाध रेल संचालन के निर्देश देश के सभी प्रमुख रेल जोनों को दिये है, जिसे देखते हुए पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने जबलपुर रेल मंडल के कटनी-बीना रेलखंड पर मालगाड़ी संचालन में तेजी लाने के लिए कई यात्रियों गाड़ियों को या तो रद्द किया है, या अगले तीन दिनों के लिए रीशेड्यूल किया है, बताया जाता है कि बीना-कटनी और बीना-गुना-बीना के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी को रेल प्रशासन ने शार्ट टाईम के लिए रद्द किया है। इस रूट से कोयला से लदी मालगाड़ी को निकालने के लिए पमरे प्रशासन ने 4 जोड़ी पैसेंजर को रद्द किया है। ग्वालियर-बीना पैसेंजर को शार्ट टर्मिनेट और कटनी-बीना पैसेंजर और जबलपुर-सोमनाथ एक्सपे्रस को रिशेड्यूल किया है। रेलवे के इस ब्लॉक से उक्त सभी ट्रेनें शुक्रवार से रविवार 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक पावर प्लांट में कोयला से लदी मालगाड़ी पहुंचाने के लिए पमरे ने बीना-कटनी और बीना-गुना रेल लाइन पर ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के दौरान ट्रेन संख्या 51604-51603 कटनी मुडवारा-बीना, बीना-कटनी
मुडवारा, 18235-18236 भोपाल-बिलासपुर, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस,51604-51608, 51609-51610 बीना-गुना, गुना-बीना को रद्द किया गया है। यह गाड़ी 6 एवं 7 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसी तरह 51884-51883 ग्वालियर-बीना पैसेंजर को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके साथ प्रशासन ने ट्रेन क्रमांक 51602 कटनी-बीना पैसेंजर एवं 44466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस के रवाना होने के समय को रीशेड्यूल किया गया है। ये दोनों ट्रेन निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *