मुर्दों का बीमा करवा कर क्लेम लेने वाले दो शख्स गिरफ्तार

बरेली,मुर्दों का फर्जी जीवन बीमा करवा कर लाखों का क्लेम लेने वाले दो जालसाज शख्स को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों शख्स मर चुके लोगों के फर्जी दस्तावेज बनवा कर उनके नाम पर जीवन बीमा करवाते थे। इसके बाद कुछ महीनों में उनकी मौत की जानकारी देकर क्लेम का दावा करते थे। बरेली पुलिस के अनुसार रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के टेरिटरी मैनेजर अमित सक्सेना द्वारा शहनाज नामक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। शहनाज पर आरोप था कि उसने अपने बेटे शोएब के बारे में झूठी जानकारी देते हुए जीवन बीमा करवाया था। जनवरी 2016 में हुई शोएब की मौत के बाद भी जालसाजों ने बीमा कंपनी में शोएब के नाम पर 1.48 लाख रुपए का प्रीमियम जमा कर 34.90 लाख रुपए का बीमा कवर करने का प्रयास किया। परंतु इसमें सफल होने से पहले ही जालसाज पकड़े गए।
पुलिस की छानबीन में यहां पता चला कि बरेली के चैनपुर निवासी शाकिब और शकील उर्फ बबलू की मिलीभगत से यह खेल खेला गया। बीमा कंपनी को शक तब हुआ जब पॉलिसी के 27 दिन बाद ही पेट दर्द के चलते शोएब की मौत होने की जानकारी देकर बीमा क्लेम के लिए दावा किया गया। पड़ताल में पता चला कि शोएब के परिवार की आर्थिक हालत 1.48 लाख रुपए प्रीमियम देने की है ही नहीं। जालसाजों ने शोएब की ही तरह शोहाब नाम से भी दो करोड रुपए से ज्यादा कब बीमा कवर किया। दोनों ने ही सितंबर अक्टूबर 2015 में बीमा कराने के बाद दिसंबर में शोहाब की मौत बताकर बीमा क्लेम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *