IPS सुरेंद्र दास के आवास से पुलिस ने बरामद की डायरी-पैन ड्राइव और सीडी

कानपुर,कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद पिछले दिनों आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास के सील पड़े सरकारी आवास को पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) संजीव सुमन के नेतृत्व में दोबारा खोला गया। इस दौरान पुलिस ने पूरे घर की तलाशी एक बार फिर ली। पुलिस ने उनके रूम से एक डायरी, तीन पैनड्राइव और दो सीडी बरामद की है। सुरेंद्र दास के सरकारी आवास में रखे सामान को स्टोर रूम में रख कर सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। बता दें कि संजीव सुमन के पास सुरेंद्र दास के सुसाइड केस की जांच है। पुलिस को डायरी और पैनड्राइव से कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। दरअसल सुरेंद्र दास अपनी जिन्दगी जुड़े कुछ पलों को अपनी पर्सनल डायरी पर लिखते थे। वह अपनी निजी जिदगी को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते थे। पुलिस ने सरकारी आवास में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की।
सुरेंद्र दास ने बीती 5 सितंबर की सुबह जहरीला पदार्थ खाया था। जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उनके पत्नी डॉ रवीना सिंह ने उन्हें रिजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुरेंद्र दास 5 दिनों तक हॉस्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। 9 सितम्बर को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में सुरेंद्र दास के भाई नरेन्द्र दास ने कानपुर एसएसपी अनंतदेव तिवारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने पुलिस से गुजारिश की थी भाई की सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जाए। एसएसपी ने उनके सुसाइड के जांच की जिम्मेदारी सुरेंद्र दास के क्लासमेट रहे संजीव सुमन को सौपी थी। बीते दिनों सुरेंद्र दास के ससुर रावेन्द्र सिंह मीडिया के सामने आकर दास के भाई, भाभी और मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि भाई नरेंद्र ,भाभी नेहा और मां इंदु लगातार पैसो के लिए सुरेंद्र दास को प्रताड़ित करते थे और दामाद और बेटी के रिश्ते को तोड़ना चाहते थे। जिसकी वजह से वह तनाव में रहते थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *