विराट की गैर-मौजूदगी में मिली जीत अहम : कपिल

नई दिल्ली,पूर्व कप्तान कपिल देव ने एशिया कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई है उन्होंने कहा कि मैच इतना करीबी नहीं होना चाहिये था। कपिल ने कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में मिली इस जीत को अहम बताया है साथ ही कहा कि अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए हमें अपने 18-20 खिलाड़ी तैयार कर लेना चाहिये और कहा कि खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस भी बनाये रखनी होगी।
कपिल ने कहा कि ‘विराट की गैर-मौजूदगी में इस तरह के खिलाड़ियों के साथ ये टूर्नामेंट जीतना बेहद ही शानदार है। ‘ कपिल ने बांग्लादेश टीम की भी तारीफ की। कपिल ने कहा, ‘आप खुश हो सकते हैं कि टीम इंडिया ने फाइनल जीता है पर जिस तरह से हम सोच रहे थे कि एकतरफा फाइनल होगा वैसा हुआ नहीं। इंडियन टीम ने दबाव की स्थिती में नियंत्रण नहीं खोया पर यह मैच इतना पास नहीं जाना चाहिए था। इस प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश टीम की पूरी तारीफ की जाएग।’ ‘रोहित और शिखर बहुत बढ़िया खेले हैं लेकिन कुछ गलतियां भी रही क्योंकि जब आप सेट हो जाते हैं तो फिर गलतियां नहीं होनी चाहिये।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *