दुबई में भारत का परचम लहराया,बांग्लादेश को हरा कर जीता एशिया कप

दुबई, एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत ने बांग्लादेश पर 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की.बांग्लादेश से मिले आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही,उसकी सलामी जोड़ी जल्दी टूट गई शिखर धवन 15 रन बनाकर इस्लाम की गेंद पर सरकार द्वारा लपक लिए गए. अम्बाती रायडू भी आज ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर मुर्तजा की गेंद पर मुस्तफिजुर के हाथों में कैच दे बैठे,अच्छा खेल रहे रोहित शर्मा भी रन बनाकर हुसैन की गेंद पर इस्लाम के हाथों लपके गए.कार्तिक और धोनी के बीच में अच्छी साझेदारी हो रही थी लेकिन अच्छा खेलते हुए कार्तिक 37 रन पर पगबाधा आउट हो गए उन्हें महमूदल्लाह ने आउट किया.उसके बाद जाधव औ धोनी ने स्थिति को सँभालने का प्रयत्न किया लेकिन 35 वे ओवर में 36 रन पर आउट हो गए.इसी बीच केदार जाधव और रविंद्र जडेजा ने संभल कर खेलना शुरू किया पर जाधव 19 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए.बाद में भुवनेश्वर कुमार और जडेजा ने सधी पारी खेल कर भारत को जीत दिलाई,हालांकि जडेजा 23 रन बनाकर होसैन की बॉल पर लपक लिए गए एक बार फिर जाधव वापस लौटे और भुवनेश्वर कुमार के साथ मिल कर टीम को जीत की ओर ले गए भुवि 21 पर आउट हो गए.आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए रन चाहिए थे और ओवर पांचवी गेंद पर दोनों टीमों का स्कोर 222 -222 हो गया तब जाधव ने आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाया वह 23 और कुलदीप यादव 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *