भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। समिति में नागेन्द्र तिवारी मुरैना,कोकसिंह नरवरिया भिंड,चंद्रकमल त्रिपाठी सतना, नंदकिशोर नापित टीकमगढ़, कमलेश्वर सिंह रीवा, शेषराव यादव छिंदवाड़ा,अनिल बुन्देला होशंगाबाद,महेन्द्र भटनागर नीमच, श्रीमती अनुमा आचार्य (विंग कमांडर रिटा.) विदिशा, बृजेश गौतम अनूपपुर, अवधेश नायक दतिया तथा रावेन्द्र मिश्रा रीवा को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है।
महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में श्रीमती मीना मालवीय सारंगपुर जिला राजगढ़ को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *