शिमला,एक मेले में शामिल होकर लौट रहे लोगों को ले जा रहा ट्रक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सराहां इलाके में पलट गया,जिससे तीन लोगों की मौत हो गई व 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल लाया गया है।
प्रदेश में लगातर हो रहे सडक़ हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे। जिससे सडक़ों पर बेमौत लोग मारे जा रहे हैं। इस बरसात के मौसम में सडक़ों को खासा नुक्सान पहुंचा है। लेकिन सडक़ों की मुरम्मत की ओर न तो सरकार न ही विभाग कोई खास ध्यान दे पाया है। जिससे आये दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले जिला शिमला में जहां 13 लोग एक साथ मौत के मुंह में समा गये तो 24 घंटे के अंदर ही सिरमौर में हुये हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 29 लोगों को लेजा रहा यह ट्रक भारी बारिश के चलते ट्रक लिंक रोड के समीप गूंदल में करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा बागथन के पास गूंदल में हुआ। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। यह लोग मेले से वापिस लौट रहे थे।
हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा खाई से बाहर निकाल नाहन मैडीकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर सराहां थाना प्रभारी बीरू अहमद व पुलिस टीम मौके पर गई हुई है।
सिरमौर सडक़ हादसे में तीन की मौत 27 घायल