नई दिल्ली,टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ ही कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। इस मैच में रोहित ने 94 रन बनाते ही अपने एकदिवसीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये।
रोहित ने ये रन 181वीं पारी खेलते हुए बनाये। यहां तक पहुंचने वाले रोहित 9 वें भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं अगर सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले रिकॉर्ड की बात करें तो वह दुनिया में 5 वें नंबर पर जबकि भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे विराट ने 161 पारियों और सौरभ गांगुली ने 174 पारियों में इतने रन बनाये हैं। वहीं रोहित ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस मैच में रोहित ने अपनी पारी में 4 छक्के जड़े। इसी के साथ उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं।
रोहित ने शतकीय पारी के साथ ही बनाये कई रिकार्ड