जयपुर,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज गंगापुर सिटी और कोटा की सभाओं में कांग्रेस के 40 साल के शासन को टारगेट किया और कहा कि कांग्रेस ने 40 साल के शासन में देश को विकास के मामले बंधक बनाकर रखा। जबकि भाजपा ने चार सालों में हर तबके के कल्याण के लिए काम किया है.अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति को देश के लिए अपरिपकक बताते हुए उन्हे राहुल बाबा के सम्बोधन से सम्बोधित किया कहा कि कितना ही प्रयास क्यों ना कर लें भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता ही जायेगा। उन्होने कहा कि भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने अंदर झांक कर देखे पूरी की पूरी कांग्रेस में कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने देश के कोने कोने के विकास के लिए योजनाएं बनाई तो सामाजिक समरसता के आधार को मजबूत किया है कांग्रेस के नेता विघटनकारी राजनीति करते है अहंकारी अपशब्दों का प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग कर देश की जनता का अपमान कर रहे है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही सर्जिकल स्ट्राइक की गई जिससे पाकिस्तान की सिटटी-पिटटी गुम हो गई आज भारत का दुनिया के तमाम बडे छोटे राष्ट्रो में मान सम्मान मोदी नीति ने बढ़ाया है। इस दौरान उन्होने राजे सरकार की जलस्वांवबन, उनकी सरकार के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो एवं सर्वजनउत्थान नीति की प्रशंसा में यहां तक कह दिया कि मोदी और राजे की जोड़ी के कारण राजस्थान के विकास में केन्द्र की इमदाद आडे हाथों नहीं आई है जबकि कांग्रेस काल में राजे की पूर्व सरकार को राज्य की मदद के लिए मांगी गई रकम में कटौती और देरी की जाती रही थी। शाह ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कितने ही आरोप क्यों ना लगे पर देश प्रदेश की जनता जानती है कि राष्ट्रोउत्थान में सर्वस्व न्यौछावर करने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है अपने शब्दो में उन्होने तर्क में कहा कि भाजपा देश और राज्य में अंगद का पैर बन गई है जिसे हिला पाना कांग्रेस के वंश की बात नहीं है।
भाजपा को नहीं हरा पायेगी कांग्रेस-अमित शाह