गन्ना किसान न हों निराश, हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित शिव ‘राज’

नरसिंहपुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि गन्ना उत्पादक किसान निराश न हों, उनकी क्षेत्रीय माँगों की समय रहते पूर्ति की जायेगी। सीएम ने गाडरवारा में 93 करोड़ 30 लाख रूपये लागत के 12 और तेन्दूखेड़ा में 36 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत के 5 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई शनिवार को नरसिंहपुर पहुंची थी। नरसिंहपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। संबल योजना में छोटे किसानों को शामिल किया है। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए पढ़ाई में हमारी सरकार पूरा सहयोग कर रही है। प्रदेश में शिक्षा और पुलिस विभाग में भर्तियां शुरू हो रही हैं। गन्ना किसानों को फसल बीमा समृद्धि योजना में किया जाएगा। नरसिंह पुर जिले की मिट्टी उपजाऊ है और साथ ही उन्होंने प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।
चौहान ने कहा कि खेती प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ है। राज्य सरकार हर स्तर पर किसानों की समृद्धि सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि अब 5 एकड़ तक खेती की भूमि वाले किसानों को भी संबल योजना में विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। श्री चौहान ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों का आव्हान किया कि वे अधिकारपूर्वक योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *