UP के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा बोले राम मंदिर बनकर रहेगा, सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है

लखनऊ,चुनाव के करीब आते ही फिर एक बार राम मंदिर निर्माण का मुद्दा तुल पकडऩे लगा है। भाजपा के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है और कार्यपालिका भी हमारी है, राम मंदिर तो बनकर रहेगा।
बहराइच के कैसरगंज से विधायक और कैबिनेट मंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा मंदिर के मुद्दे पर नहीं, विकास के मुद्दे पर सत्ता में आई है। मंदिर उनका आराध्य है। मंदिर बनेगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है, कार्यपालिका व विधायिका भी हमारी है और देश भी हमारा है। इस पर कांग्रेस नेता संजय झा ने आलोचना करते हुए कहा कि यह अति निंदनीय बयान है। भाजपा मंत्री का यह कहना कि सुप्रीम कोर्ट उनका है, न्यायपालिका का अपमान है और सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *