लंदन,भारत और इंग्लैंड के बीच यहाँ खेले जा रहे पांचवे और आखिरी मैच में भारतीय पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है.आज खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं थी लेकिन बटलर और ब्रॉड के बीच अच्छी भागीदारी की वजह से इंग्लैंड की पारी 332 रनों पर सिमट सकी,बटलर ने शानदार 89 रन बनाये.जबकि ब्रॉड ने 38 रन बनाये.भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए,जबकि बुमराह और इशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए.इसके बाद खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन दो रन बनाकर आउट हो गए,उसके बाद सस्ते में ही राहुल,पुजारा और रहने के विकेट भारत ने गवां दिए कप्तान विराट कोहली और पहला मैच खेल रहे हनुमा बिहारी ने स्थिति को सँभालने का प्रयास किया.लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से पहले कोहली 49 रन बना कर आउट हो गए.दिन का खेल खत्म होने के समय हनुमा विहारी 25और रविंद्र जडेजा 8 रन बना कर खेल रहे थे. आज एक बार फिर से विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत फेल रहे वह सिर्फ रन बनाकर आउट हो गए.
इंग्लैंड की टीम 332 रनों पर सिमटी,भारत की पारी लड़खड़ाई 174/6