बुंदेलखंड में डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि का घोड़ों पर सवार हो कांग्रेसियों ने किया विरोध

सागर,डीजल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ आज कांग्रेसियों ने घोड़ों पर सवार हो अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। चुनाव के समय अच्छे दिन की बात करने वाले महंगाई पर अब बोलना उचित नहीं समझते यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कांग्रेस के घोड़ा प्रदर्शन के दौरान कालीचरण चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार मोदी सरकार को कह रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाएं ताकि जनता को फायदा हो। इस अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए लोग अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सड़कों पर आए और सड़कों पर चल रहे लोगों ने मोबाईल से घोड़ों के इस अनूठे प्रदर्शनों को अपने कैंमरे में कैद किया। हालात तो यह है कि घोड़ों के इस प्रदर्शन को देखने के लिए ऐसा लग रहा था कि घोड़ों का यह प्रदर्शन कांग्रेस का रोड प्रदर्शन का स्वरूप ले चुका है। जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गौर ने बताया कि कबूलापुल से प्रारंभ हुआ यह कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन सिविल लाईन होते हुए कालीचरण चौराहे से चक्कर लगाते हुए पुन: कबूलापुल पर प्रदर्शन का समापन किया गया। वीरेंद्र गौर ने बताया कि रोड पर चल रहे लोग हांथ उठाकर 10 सितंबर को सागर बंद को समर्थन देने के लिए कांगेस के नारे लगा रहे थे। घोड़ो पर सवार कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र गौर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, अखलेश मोनी केशरवानी, राजेश्वर सेन, दीपक दुबे, टेकचंद जैन, प्रशांत समैया, अवधेश तोमर, एवं सिद्धकी राईन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *