बेमेतरा, कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर ग्राम बेरा मोड़ के पास तीन बाइक के आपस में टकरा जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस घटना में पति, पत्नी और 4 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक 5 महीने की मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी पितांबर अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर अपने ससुराल उमरिया जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक की नेशनल हाइवे बेरामोड़ के पास सामने से आ रही दो बाइकों से टकरा गई। तीनों बाइकों की आपस में टक्कर से पितांबर, उनकी पत्नी गायत्री और एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं उनका दूधमुहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों बाइकों में सवार 4 लोग भी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
तीन बाइक आपस में भिड़ें, तीन लोगों की मौत