पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर 10 को भारत बंद,विपक्षी दलों के साथ मिलकर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति

नई दिल्ली,पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर 10 को भारत बंद का कांग्रेस आयोजन कर रही है. इस तरह लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार की घेराबंदी में कांग्रेस जुट गई है। इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम में बार-बार बढ़ोतरी, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और राफेल सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई तथा इस बात पर सहमति बनी कि दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा जाएगा। इस बैठक में पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के सभी महासचिव और राज्यों के प्रभारी शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि इस बैठक में यह सहमति बनी कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बार बार की जा रही बढ़ोतरी प्रमुख मुद्दा है। इस मंहगाई के कारण जनता बहुत परेशान है,इसलिए 10 को भारत बंद का आयोजन किया जाये। इस पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों को साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट, राफेल और भ्रष्टाचार के अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में पार्टी की प्रदेश इकाइयां भी अपने स्तर पर रणनीति तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *