किंग खान ने फैन से ट्विटर पर की 20 मिनट तक बात ‎दिया करारा जवाब

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के हाज़िर जवाबी का हर कोई कायल है। एक बार फिर शाहरुख का वही अंदाज़ देखने को मिला, जिसको लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। ट्विटर पर शाहरुख के एक फैन ने उनसे कहा ‎कि सर एक हिरोइन पटा दो, फैन के इस सवाल पर शाहरुख ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा ‎कि अपना काम खुद करो। इस ट्विटर यूज़र ने शाहरुख से एक और सवाल किया, जिसमें उन्होंने पूछा ‎कि आपका लकी नंबर क्या है? मेरा लकी नंबर 67 है। इस पर शाहरुख ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, मेरा 100 करोड़। गौरतलब है ‎कि बुधवार को शाहरुख ने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए अपने फैंस के साथ 20 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई ट्वीटर यूज़र्स के सवालों के जवाब दिए. शाहरुख इस वक्त अपनी अगली फिल्म ज़ीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी। फिल्म में पहली बार शाहरुख एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। जीरो’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *