रुपया गिरावट के बाद आज 71.28 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला

नई दिल्ली,भारतीय मुद्रा रुपये का डॉलर के मुकाबले गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो रहे विपरीत हालातों के चलते रुपया मंगलवार को फिर रिकॉर्ड गिरावट पर पहुंचकर खुला है। यह रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन रुपये ने एक डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की है। मंगलवार को रुपया 71.28 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला है। दरअसल डॉलर की लगातार बढ़ती डिमांड का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। यह पहली बार था कि जब रुपया इस स्तर पर पहुचंकर बंद हुआ है।
तुर्की आर्थ‍िक संकट के चलते इमरजिंग इकोनॉमी को लेकर निवेशक रुपये में निवेश करने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर डॉलर की डिमांड बढ़ने के तौर पर सामने आ रहा है। इस वजह से रुपये में लगातार गिरावट जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल रुपये में जारी गिरावट थमने की संभावना कम है। उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। उसकी वजह से रुपये का मजबूत होना फिलहाल मुश्क‍िल लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *