भोपाल,कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब काफी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश आगमन के पूर्व कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश में लगभग डेढ़ दर्जन जनसभाएं और रैली करके चुनाव की रणभेरी बजाएंगे।
कमलनाथ 7 सितंबर को टीकमगढ़ पहुंच रहे हैं। 10 सितंबर को वह ग्वालियर-चंबल और लाहौर के दौरे पर रहेंगे। 12 और 16 सितंबर को मालवा क्षेत्र के 3 विधान सभाओं को संबोधित करेंगे। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 सितंबर को बुंदेलखंड क्षेत्र में परिवर्तन रैली करने हटा पवई और महाकौशल के कटनी मुड़वारा क्षेत्र में रोड शो करेंगे इसके बाद वह विंध्य क्षेत्र के मैहर उमरिया मानपुर शहडोल जैसीनगर में परिवर्तन रैली निकालेंगे। इसके अलावा डिंडोरी शाहपुरा और पनागर क्षेत्र में भी वह रेली करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और अन्य कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने मैं सक्रिय रहेंगे।
राहुल के आने से पहले MP में कांग्रेस नेताओं की होंगी डेढ़ दर्जन सभाएं