भोपाल, राजधानी के शाहजहांबाद थाना इलाके में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर किशोर के अपहरण कि घटना सामने आयी है। यहा स्थित टीबी अस्पताल के पास से बीती रात ग्यारह बजे दो बदमाशों ने कान्हा बनाने का नाम पर एक नौ माह के मासूम का अपहरण कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय राकेश पिता लिमझी मूलत: जावर गांव रतलाम का रहने वाला है। वह 15 दिन पूर्व में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भोपला में रहने आया है। युवक मजदूरी कार्य करता है और ईदगाह हिल्स में 108 के हैड आफिस के पास रह रहा है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात एक युवक उनके झुग्गी के बाहर आया। उसने कहा की उनका बच्चा बहुत सुंदर है, जिसे वह कान्हा बनाकर फोटो खींचना चाहता है। पांच मिनट के लिए बच्चा उसे चाहिए इसके बाद वह बच्चे को लौटा देगा। इस पर राकेश ने साथ चलने की बात कही, आरोपी उसे भी साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया। दोनों पैदल कुछ दूरी तक पहुंचे, इसी बीच अंधेरे में आरोपी का एक अन्य साथी बाइक लेकर आया। तब बच्चे को गोद में लिया हुआ आरोपी बच्चे के पिता को बाइक पर पीछे बैठाने का झांसा देकर पहले खुद बाइक पर बैठ गया। इसी दौरान बाइक चालक ने गाड़ी की रफ्तार बड़ा दी और बच्चे को लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए। इसके बाद मासूम के पिता ने डायल 100 पर मामले की सूचना दी। थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि संदेहियों के सीसीटीवी फुटैज पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस उनकी सुरागशी के प्रयास मे जुटी है।
दो बाईक सवारो ने कान्हा बनाकर फोटो लेने का झांसा दिया और कर लिया नौ माह के बच्चे का अपहरण