जबलपुर, शनिवार की दोपहर 1:30 बजे अचानक रेलवे के हूटर बजने पर रेलवे के अधिकारी किसी आशंका को भाप कर जब रेलवे कंट्रोल रूम पहुँचे तो पता चला कि सतना एवं रीवा के मध्य तुर्की स्टेशन के पास एक पुलिया का गार्डर अचानक गिर जाने से उसमें फंस कर 25 श्रमिक घायल हो गये हैं। इस दुर्घटना की सूचना पर सतना से बचाव कार्य हेतु मेडिकल रिलीफ टीम तुरंत रवाना हो गयी तथा जबलपुर एवं कटनी में भी बचाव टीमें दुर्घटना स्थल की ओर रवाना होने के लिए तैयार हो गयी। रेलवे की इस सूचना पर मेडिकल एम्बूलेंस सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये। उसी समय रीवा निरीक्षण पर पहुँचे मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनोज सिंह ने घटनास्थल पर त्वरित गति से पहुंचने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें बताया कि यह रेलवे की एक ‘मॉक ड्रिल ‘ (परिकथा) है जिसमें रेलवे की मुस्तैदी की परीक्षा की जाती है। इस दुर्घटना की खबर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आनंद कुमार ने रेलवे कंट्रोल रूम पहुँच कर दुर्घटना एवं बचाव अभियान की तैयारी शुरू कर दी जबकि सतना एवं रीवा के रेल अधिकारी एवं चिकित्सक मौके पर पहुंच गये। रीवा निरीक्षण पर पहुँचे मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनोज सिंह ने वहां पहुंच कर इस रिमोट क्षेत्र में दुर्घटना के प्रति रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सजगता को परखने के लिए यह माकॅ ड्रिल (परिकथा) का संदेश जारी किया था।
सतना-रीवा के बीच तुर्की स्टेशन के पास एक पुलिया का गार्डर गिरा 25 मजदूर फंसे