कुशाभाऊ ठाकरे के कमरे में बनेगा अमित शाह का सुइट

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए भाजपा कार्यालय में एक शानदार सुईट तैयार कराया जा रहा है। जहां पर वह चुनाव के दौरान रुकेंगे और यहीं से बैठकर 3 राज्यों की चुनाव रणनीति पर नजर रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के ‎पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना सारा जीवन बड़ी सादगी और शुचिता के साथ बिताया। दीनदयाल परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के उसी कक्ष में अब अमित शाह के रहने के लिए एक शानदार वीआइपी सुईट तैयार किया जा रहा है। इस कक्ष में बैठक भी आयोजित हो सके, इसके लिए इसे अत्याधुनिक और सुविधाजनक रुप से तैयार किया जा रहा है।
मेघराज के बंगले को नया स्वरूप
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली मीडिया टीम के लिए 74 बंगले स्थित भाजपा के राज्यसभा सांसद मेघराज जैन के बंगले को आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है। इस बंगले में दिल्ली से आने वाली आईटी और सोशल मीडिया की टीम यहीं से अपने कार्य को संचालित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *