नई दिल्ली,दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश से दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। गुरुग्राम में आज सुबह 3:30 बजे से ही बारिश हो रही है जिससे साइबर सिटी का हाल बेहाल हो गया है। कुछ घंटों की बारिश में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों का जो हाल हुआ है वह प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रहा है। एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली है तो दूसरी साइबर सिटी के नाम से जानी जाती है। भारतीय मौसम विभाग के उपनिदेशक एआरएस सांगवान का कहना है कि दिल्ली में एक दिन में 49.6 मिमी बारिश हुई। उनके अनुसार रात 2 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद भोर में 4 से 8 बजे तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
– लगा लंबा जाम
गुरुग्राम में रात 03.30 बजे से झमाझम बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो चुका है। खेड़की दौला से लेकर सिग्नेचर टावर तक हाईवे पर 10 km लगा लंबा जाम लग गया है। जलभराव के कारण डीपीएस स्कूल छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं अन्य स्कूलों ने अपना समय बदल दिया है। लंबे जाम के कारण घंटों से गाड़ियां सड़कों पर फंसी हैं। इस जाम को देखकर 2016 में गुरुग्राम में लगा जाम याद आ जाता है। दिल्ली-जयपुर-मुंबई हाईवे पर भी भारी जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी कर कहा कि उन इलाकों से न गुजरें जहां पानी भरा है। वहीं बीती रात को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के चलते दिल्ली के साथ ही कई इलाकों में जल जमाव की समस्या देखी गई। वहीं केंद्र सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ की वजह से 1200 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ से अब तक 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि आठ राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1276 लोगों की मौत हुई है, इसमें से केरल में सबसे ज्यादा 443 लोग मारे गए हैं।
दिल्ली-गुरुग्राम में बारिश से सड़कों पर पानी भरा ,लगा लंबा जाम