डेंगू से दो और लोगों की मौत

भिलाई,डेंगू प्रभावित एक महिला मरीज की आज चंदूलाल चंद्रकार मेडिकल हॉस्पिटल में मौत हो गई। माहेश्वरी पाटले पति सुभाष पाटले सेक्टर 6 गुरूद्वारा के पास निवासरत महिला को डेंगू हो गया था वह 23 अगस्त से अस्पताल आकर अपना इलाज करा रही थी, लेकिन वह अपने घरेलू कारणों से अस्पताल भी भर्ती नही हुई थी, 26 अगस्त को अचानक उसकी तबियत अधिक खराब होने के कारण चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था आज उसकी मौत हो गई। सीएमओं ने बताया कि उसकी मौत डेंगू से नही बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। क्योंकि उसका प्लेटसलेट पहले भी 1 लाख 34 हजार था और आज भी प्लेटसलेट 1 लाख से अधिक था, उसका बीपी लो हो गया, उसे वेडिलेटर पर रखा गया था। पूरी कोशिश के बाद भी उसे नही बचाजा जा सका।
वही दूसरी मौत आज केम्प 2 निवासी हरिशंकर चौधरी 60 साल की मौत शाम साढें पांच बजे स्पर्श हॉस्पिटाल में हो गई। सीएमओं ने बताया कि इसे डेंगू नही था इसे हाइपोटेंशन की शिकायत थी, इसे आज सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। उसे तत्काल आईसीयू में रखा गया पहले ठीक हुआ लेकिन फिर उसकी तबियत बिगडी और मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *