कोच्चि,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर बाढ़ प्रभावित केरल पहुंचे। राहुल गांधी के त्रिवेंद्रम पहुंचने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी मंगलवार को चेंगानूर, अंगामली सहित कई अन्य इलाकों का दौरा करने वाले है। इसके अलावा बुधवार को राहुल कई क्षेत्रों में पहुंचकर कई बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करने वाले है। बता दें कि केरल इन दिनों सदी की सबसे बड़ी तबाही से जूझ रहा है। केरल में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि तबाह हो गई है, वहीं हजारों घर भी इस बाढ़ में बर्बाद हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है। राहुल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि केरल के साथ प्रधानमंत्री भेदभाव कर रहे हैं।
केरल पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात