कटंगी में भाई की हैवानियत की शिकार मासूम का जन्मदिन पर अंतिम संस्कार,सेप्टिक टैंक में मिला था शव

जबलपुर,कटंगी थाना क्षेत्र में कल जिस 5 साल की मासूम बच्ची का उसके सगे चचेरे भाई ने रेप करने के बाद लाश सेप्टिक टेंक में फेंक दी थी, उस बच्ची का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। यह भी एक दुःखद संयोग था कि मंगलवार को बच्ची का 5 वां जन्मदिन था। जन्मदिन पर बच्ची की लाश को देखकर न केवल माता-पिता बल्कि पूरा गांव बेहद दुःखी था, चार दिन बाद रक्षाबंधन का त्यौहार है उसके पहले उसके चचेरे भाई ने यह हैवानियत भरी हरकत की। जबकि बच्ची के दो मासूम भाई इस बात से अंजान थे कि उसके साथ क्या हुआ है लेकिन अपनी बहन से बिछड़ जाने की मायूसी उनके चेहरे पर भी साफ़ दिख रही थी। आज पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पुलिस बल तैनात रहा। अंतिम संस्कार में मौजूद हर आँखें नम थीं और लोगों के दिल में गुस्सा समाया हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मासूम बच्ची का शव मेडीकल में रखवाया गया था जहां उसका पोस्टमार्टम मेडीकल के डॉक्टरों व पाटन अस्पताल के डॉक्टरों की मौजूदगी में किया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद बच्ची का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। कटंगी टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि रेप और हत्या के आरोपी 19 वर्षीय आनंद कुशवाहा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आज पूरी जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया जायेगा। ज्ञातव्य है कि कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैहटा में 19 वर्षीय आनंद कुशवाहा ने रविवार की शाम अपनी 5 वर्षीय चचेरी बहन का रेप कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया था। घटना के बाद आरोपी ने पहले शव को नदी में फेंकना बताया था, बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर टैंक से शव बरामद किया गया था। कल सारे दिन पुलिस इस मामले की तफतीश में जुटी रही।
क्या है मामला
जबलपुर के कटंगी में रविवार को एक पांच साल की मासूस के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची दो दिन से लपता थी। पुलिस को गांव वालों ने बताया कि अखिरी बार बच्ची को उसके चचेरा भाई आनंद कुशवाहा के साथ देखा गया था। जब सख्ती से पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल करते हुए बच्ची की जानकारी दी। पहले उसने कहा कि शव को नदी में फेंक दिया है, लेकिन बाद में बताया कि उसने शव को घर में बन रहे सेप्टिक टैंक में फेंका था। पुलिस ने बच्ची का शव सेप्टिक टैंक से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही चार्जशीट को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *