33 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी एसएमसी इन्स्यूरेंस कम्पनी का कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार

भोपाल,सायबर पुलिस द्वारा 33 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी समित कुमार पिता स्व- अशोक कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 में फरियादी निर्मल कुमार जैन निवासी भोपाल द्वारा रिपोर्ट की गई की एसएमसी इन्स्यूरेंस ब्रोकर कम्पनी के कर्मचारी द्वारा विभिन्न मोबाईल नम्बरों से काल कर जानकारी लेकर पालिसी संबंधी दस्तावेज एवं बैंक डीडी मुझसे प्राप्त की गई।
21 लाख रुपये की पालिसियां उनके व उनके परिवार के नाम से की गई किन्तु फरियादी द्वारा 8 डीडी कुल 10 लाख रुपये से किन्ही अन्य व्यक्तियों के नाम से पालिसी कर दी गई है तथा उक्त पालिसी रद्द करवाने के नाम पर 230000 /- रुपये जमा करवाये गये है। धोखाधड़ी कर दस्तावेज प्राप्त कर गलत पालिसियां की गई तथा गलत पालिसीयां रद्द करवाने के नाम से रुपये जमा करवाये गये, इस तरह आवेदक से कुल 3374999/- रुपये की ठगी की गई। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा उक्त शिकायत में आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान सायबर क्राइम पुलिस के द्वारा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित किया गया, साक्ष्य के आधार पर संदेही सुमित कुमार पिता अशोक कुमार निवासी पंजाबी गली नियर क्लाक टावर दिल्ली की तलाश की जा रही थी जो लंबे समय से फरार चल रहा था, सायबर पुलिस द्वारा आरोपी पर दस हजार रुपये की इनाम घोषणा की गई थी, सायबर पुलिस द्वारा प्रयास कर दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सायबर क्राइम पुलिस द्वारा आरोपी सुमित कुमार से पूछताछ की वह एसएमसी इन्स्यूरेंस ब्रोकर कम्पनी लिमिटेड में कर्मचारी था, कम्पनी द्वारा दिये गये मोबाईल नम्बर के माध्यम से निर्मल कुमार जैन से पालिसी में अधिक लाभ देने के बहाने से डीडी प्राप्त कर स्वयं के आर्थिक लाभ के लिए गलत पालिसी की तथा कुछ डीडी से अन्य व्यक्तियों की पालिसीयां कर दी गई, पुलिस टीम आरोपी से आगे की पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *