कटनी,दर्दनाक हादसे मे बेटी सहित उसे बचाने के लिये नाले मे कूदे पिता कि भी मौत हो जाने कि घटना प्रकाश मे आई है। बताया गया है कि हाथ से गिरे चिप्स के पैकेट को उठाने के चक्कर में मासूम बच्ची नाले में गिर गई, बच्ची को बचाने पिता भी नाले में कूदा लेकिन दोनों बह गए और दोनों की मौत हो गई। बीती रात आठ बजे हुई इस घटना के बाद उनकी तलाश की गई, सुबह दोनों के शव मिले हैं। नाले में बहा युवक प्रकाश कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी का भतीजा था। जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाना क्षेत्र में समदड़िया कॉलोनी के पास ग्राम पंचायत चौराहे पर रविवार रात आठ बजे यह हादसा हुआ। जब 4 वर्षीया बच्ची आदित्या टोपनानी नाले में डूब गई और उसे बचाने बच्ची के पिता प्रकाश भी नाले में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को बचाने के लिए रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका सुबह दोनों के शव मिले। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगो का कहना है कि 4 वर्षीया बच्ची आदित्या टोपनानी अपने पिता के साथ नाले के पास स्कूटी पर बैठी थी, तब बच्ची का चिप्स का पैकेट गिर गया तब हलकी बारिश हो रही थी और चिप्स का पैकेट पानी में बहते हुए नाले में चला गया, बच्ची भी उसके उठाने नाले की तरफ बढ़ी और अचानक पैर फिसलते ही नाले में समा गई, तब नाला उफान पर था और सड़क तक पानी आ रहा था, अँधेरा होने के कारण बच्ची कुछ समझ नहीं सकी, बेटी को बचाने पिता ने भी नाले में छलांग लगा दी, लेकिन बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए। मौके मौजूद लोग तुरंत दोनों को डूबते देख पुलिया पर पहुंचे लेकिन बहाव इतनो तेज था कि उनकी मदद करने से पहले तक दोनों बह गए। नाले में बहा युवक प्रकाश कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी का भतीजा था। घटना के चलते क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी गुस्साये लोगों का कहना है कि उन्होने नाले के खुले हिस्से को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की थी लेकिन उसे बंद नहीं किया गया।
नाले मे बह रही बच्ची को बचाने के लिये कूदा पिता,दोनो कि नाले में बहने से मौत