जबलपुर,अपने जीजा से यौन शोषण का शिकार हो रही साली ने आखिरकार जीजा को अपने प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया। आरोपी साली ज्योति शर्मा को तीन दिन की रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ कर रही है। शूटर और उसके साथी को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम लखनऊ में डेरा डाले है, आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस ज्योति का सहारा भी ले रही है। पुलिस सूत्रों पर भरोसा किया जाये तो प्रेमी अंकित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके प्रेमी के साथी शूटर गोलू की लखनऊ में तलाश की जा रही है। यूपी गई पुलिस की टीम कल तक शहर लौट आयेगी। यद्यपी पुलिस अभी ज्योति द्वारा हत्या की वजह जीजा द्वारा यौन शोषण बता रही है उस पर संदेह है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी सुमन के कथन इस मामले में अहम होंगे। साली द्वारा जीजा पर लगाये गये गंभीर आरोप की सत्यता भी सुमन ही खोलेगी।
रुपयों व जवेर से भरा बैग मिला ……….
पुलिस ने घटना स्थल से पैसों से भरा बैग भी बरामद किया। जिसे आरोपी लड़की ने ही घर से बाहर निकाला था और शूटर को ये पैसा देकर भगाने वाली थी लेकिन एन वक्त पर उसकी पैसा ले जाने की साजश नाकाम रही। घटना के बाद आरोपी को भगाया और फिर अपनी बहन के साथ जीजा की हत्या हो जाने पर ड्रामा करने लगी।
आरोपियों द्वारा रुपयों की लालच में हत्या किये जाने के एंगल पर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। ज्योति द्वारा दिये गये बयानों के बाद पुलिस उमाशंकर की पत्नी से भी पूछताछ भी की जायेगी। ज्योति के इस बयान की तस्दीक की जायेगी कि कहीं कहानी को नया मोड़ देने के लिये गुमराह तो नहीं कर रही। ज्योति के बयान के अनुसार जीजा के यौन शोषण से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी अंकित और उसके शूटर दोस्त गोलू की मदद मांगकर हत्या की बारदात को अंजाम दिया।
घर के लोगों को कर दिया था बेहोश ……..
ज्योति ने अपने बयान में कहा है कि घटना के पहले उसने घर के सभी लोगों को बेहोशी की दवा दे दी थी। इसके बाद सभी सो गये तब ज्योति ने शूटर को घर के अंदर बुलाया और जीजा को सोते समय तकिया रखकर गोली मारी ताकि आवाज सुनाई न दे।
यौन शोषण या धन की लालच,जीजा की कातिल ज्योति से पुलिस कर रही पूछताछ