एक करोड़ के पुराने नोटों के साथ तीन गिरफ्तार : पुराने नोटों को नए से बदलना था

इंदौर, भंवरकुआ पुलिस ने एक करोड़ रूपए के पुराने नोटों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बदमाश इन नोटों के बदले में नए नोट लेने जा रहे थे इसी दौरान पुलिस के हाथ लग गए। अब पुलिस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दे रही है।
पुलिस के अनुसारर कल खंडवा एटीएस की सूचना पर सैयद इमरान और हबीब खान, शोएब को पकड़ा था। बदमाशों के पास से करीब एक करोड़ रूपए के पुराने नोट मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे नोट लेक सूरत जा रहे थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बदमाश पुराने नोटों के बदले कम कीमत पर नए नोट लेकर आते थे। बदमाशों से स्थानीय पुलिस के साथ ही खंडवा एटीएस ने भी पूछताछ की है। अभी कोई विशेष हाथ नहीं लगा है लेकिन बदमाशों का एक बड़ा गिरोह हाथ लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *