मुंबई, वैश्विक ट्रेडवार के मनीमार्केट में बदल जाने से डॉलर के मुकाबले रुपये जारी गिरावट थम नहीं रही है। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट रही जिसके चलते पहली बाद रुपया 70 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार जाकर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद कारोबार की समाप्ति पर रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 70.15 के स्तर पर बंद हुआ है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की तेजी के साथ 69.85 के स्तर पर खुला था। हालांकि कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के कारोबार में 70.33 रुपये तक का नया निचला स्तर छुआ। जबकि मंगलवार को रुपया 4 पैसे चढ़कर 69.89 के स्तर पर बंद हुआ था।
आर्थिक जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स करीब 15 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर टर्की संकट से ग्लोबल करेंसी मार्केट में भूचाल आया है। और स्थानीय स्तर पर रही सही कसर व्यापार घाटे ने भी पूरा कर दी। मालूम हो कि इस साल अब तक रुपये में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
रुपया फिर लुढ़का अब 70 के पार बंद