कल होगा अटल जी का अंतिम संस्कार,डेढ़ बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा

नई दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को दिल्ली में राजघाट के पास राष्ट्रीय स्मृति स्थल के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी जहाँ उनकी स्मृति में समाधी बनाई जाएगी,उनकी अंतिम यात्रा दोपहर बाद ढेड़ बजे शुरू होगी. जैसा की मालूम है, यहाँ एम्स में उनका आज शाम निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शाम 7.30 बजे उनके दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित निवास स्थान पर लाया जाकर आम जनता के दर्शन के लिए रखा जा रहा है।
उनकी पार्थिव देह कल शुक्रवार को सबेरे 9 बजे भाजपा मुख्यालय पर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी उधर,उनके निवास पर एक स्टेज बनाया गया, जहां उन्हें अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। अंतिम संस्कार राजघाट पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *