MP में  शिव के हाथों से फिसल रही सत्ता,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनने के आसार

नई दिल्ली,मध्यप्रदेश में 15 साल से राज कर रही भाजपा सरकार को तगड़ा झटका लगने वाला है। यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। यही नहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कमल मुरझाने की कगार पर है। कुल मिलाकर तीनों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी। अगर ऐसा हुआ तो 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगेगा। एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल में यह बात सामने आई है। कांग्रेस को 117 तो बीजेपी को 106 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से सात सीटें मिलती दिख रही हैं।

मध्यप्रदेश (230 सीटें) कांग्रेस को बहुमत

राज्य सीटें वोट प्रतिशत

बीजेपी 106  40%

कांग्रेस 117   42%

अन्य 7         18 %

मुख्यमंत्री की पसंद में शिवराज आगे

शिवराज सिंह चौहान 42 %

ज्योतिरादित्य सिंधिया 30%

कमलनाथ 7%

मोदी को ही पीएम देखना चाहती है जनता

मोदी  54%

राहुल 25%

छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

पार्टी   सीटें  वोट प्रतिशत

बीजेपी  33       39%

कांग्रेस 54      40%

अन्य 3          21 %

मुख्यमंत्री रमनसिंह ही पसंद हैं

रमन सिंह 34%

अजीत जोगी 17%

भूपेश बघेल 9%

राजस्थान (200 सीटें)

पार्टी सीट वोट प्रतिशत

बीजेपी 57 37%

कांग्रेस 130 51%

अन्य 13 12 %

मुख्यमंत्री गहलोत पसंद हैं

वसुंधरा 24 %

अशोक गहलोत 41 %  (कांग्रेस)

सचिन पायलट-18 %

27 हजार लोगों पर सर्वे

तीनों राज्यों में 27 हजार 968 लोगों से बात की गई है। तीनों राज्यों की सभी 65 लोकसभा सीटों पर सर्वे हुआ है। 1 जून से 10 अगस्त के बीच तीनों राज्यों में सर्वे हुआ है।11 राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही होंगे एक देश एक चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव के साथ उन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिनमें कि लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले और 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। अहम बात यह है कि ऐसा करने के लिए सरकार को सविधान में किसी तरह के संशोधन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड़, महाराष्ट्र, बिहार राज्यों में एक साथ चुनाव संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *