सुहाना को कुछ टॉप डायरेक्टर्स करना चाहते हैं लॉन्च

मुंबई,बालीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुहाना खान उम्र में परिपक्व होने के साथ ही धीरे-धीरे ग्लैमर की दुनिया में अपना कदम रख रही है।अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो सुहाना खान को बॉलिवुड के कुछ टॉप डायरेक्टर्स लॉन्च करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाहिर सी बात है कि शाहरुख खान के दोस्त करण जौहर ही शाहरुख की पहली चॉइस हैं लेकिन वह और उनकी वाइफ गौरी खान बॉलिवुड के कुछ दूसरे नामों पर भी विचार कर रही हैं। चर्चा है कि संजय लीला भंसाली और सुजॉय घोष सुहाना को अपनी फिल्मों से बॉलिवुड में लॉन्च करना चाहते हैं। वैसे अभी तो कयास ही लगाए जा सकते हैं ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा कि सुहाना का डेब्यू किसकी फिल्म से होगा। विगत दिनों एक मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट से वह चर्चा में आ गईं। इसी के साथ उनके बॉलिवुड में डेब्यू करने की सुगबुहाट भी शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *